By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत पर्यावरण-अनुकूल कटलरी का प्रयोग का बढ़ावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत पर्यावरण-अनुकूल कटलरी का प्रयोग का बढ़ावा
उत्तर प्रदेशराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत पर्यावरण-अनुकूल कटलरी का प्रयोग का बढ़ावा

Amarkesadmin
Last updated: May 21, 2026 3:25 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

बरेली, 21 मई 2026ः मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के सातवें दिन आज रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में रेलवे परिसरों में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग में कमी लाने तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत बरेली सिटी, इज्जतनगर, लालकुआँ, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, कासगंज, काशीपुर, हल्द्वानी, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज, हाथरस एवं पीलीभीत स्टेशनों पर खानपान इकाईयों, फूड स्टॉलों, रिफ्रेशमेंट रूम एवं यात्री सेवा क्षेत्रों में ‘‘बायोडिग्रेडेबल‘‘ एवं गैर-प्लास्टिक पर्यावरण-अनुकूल कटलरी के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान खानपान विक्रेताओं, स्टॉल संचालकों, स्टाफ एवं यात्रियों को प्लास्टिक अपशिष्ट से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा दैनिक कार्यों में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विक्रेताओं को प्लास्टिक कप, प्लास्टिक चम्मच, प्लास्टिक प्लेट, कैरी बैग एवं प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री के स्थान पर कागज के कप, लकड़ी के चम्मच, सुपारी पत्तों से निर्मित प्लेट, कागज के स्ट्रॉ, कपड़े के थैले एवं पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग सामग्री जैसे विकल्पों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

स्टेशनों पर उद्घोषणाओं, पोस्टरों, बैनरों एवं डिजिटल संदेशों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त खानपान व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा खानपान इकाइयों का निरीक्षण कर एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग में कमी लाने संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन हेतु जागरूक किया गया। यात्रियों को भी यात्रा के दौरान एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। अभियान में रेलवे कर्मचारियों, हाउसकीपिंग स्टाफ, खानपान विक्रेताओं एवं यात्रियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

पंजीकृत निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2025 तक अपने श्रमिक पंजीयन कार्ड का कराएं नवीनीकरण
सहसवान में शाहीन स्कॉलरशिप परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
पुलिस ने होली जुलूसों की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक महेश सिंह जीना की शिष्टाचार भेंट
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुनी जनसमस्याएं
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिसौली में शोभा यात्रा निकली
Next Article इज्जतनगर मंडल पर राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?