संभल के बबराला क्षेत्र में वर्धमार नदी के जीर्णोद्धार कार्य के लिए बुलडोजरों और मशीनों का जमावड़ा लगा रहा। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पूजा-अर्चना व फावड़ा चलाकर अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत अतिक्रमण हटाकर नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा।

