संभल/गुन्नौर: थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा गुन्नौर में मेरठ–बदायूं स्टेट हाईवे पर मंगलबार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना गुन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपने वाहन से गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दिलीप पुत्र रनविजय, निवासी असदपुर, थाना जूनाबई को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बाइक पर गौरव व अर्जुन भी सवार थे, जिन्हें भी चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
गुन्नौर में मेरठ–बदायूं स्टेट हाईवे पर बाइक–ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Leave a Comment

