“एक पेड़ माँ के नाम” 🌳❤️
माँ हमें जीवन देती है, और पेड़ जीवन को साँस देते हैं।
इसी भावना के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज, नगर पालिका परिषद बहजोई की ओर से वृक्षारोपण किया गया। मेरा यह प्रयास है कि हमारा शहर अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बने।
आइए, हम सभी अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएँ और उसकी देखभाल का भी संकल्प लें। यही हमारी माँ के प्रति सच्ची श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे सुंदर उपहार होगा।
आइए, मिलकर बहजोई को हरा-भरा और स्वच्छ बनाएं।

