By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कुंभ की तैयारियों में शामिल न करने पर संतों का एक गुट धामी सरकार से नाराज, किया बड़ा ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > कुंभ की तैयारियों में शामिल न करने पर संतों का एक गुट धामी सरकार से नाराज, किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंडराज्य

कुंभ की तैयारियों में शामिल न करने पर संतों का एक गुट धामी सरकार से नाराज, किया बड़ा ऐलान

Amarkesadmin
Last updated: December 1, 2025 10:23 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

हरिद्वार में 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हरिद्वार के स्थानधारी साधु-संतों ने नाराजगी जताई है। रविवार को भारत सेवाश्रम में आयोजित बैठक में साधु-संतों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन ने कुंभ की तिथियों और तैयारियों पर चर्चा के लिए अखाड़ा परिषद से तो बैठकें कीं, लेकिन आश्रमों में निवास करने वाले साधु-संतों को पूरी तरह नजरअंदाज़ कर दिया। बैठक में साधु-संतों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की तर्ज पर अखिल भारतीय आश्रम परिषद के गठन की घोषणा की। महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला केवल अखाड़ों का नहीं, बल्कि सभी साधु-संतों का होता है।

आश्रमों के साधु-संत करोड़ों आने वाले भक्तों की सेवा करते हैं और उनके भी शिविर लगते हैं, इसलिए सरकार को सबको समान अधिकार देना चाहिए। अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने बताया कि पहले कुंभ और अर्द्धकुंभ के आयोजन में अलग-अलग पक्षों से राय ली जाती थी, लेकिन इस बार केवल अखाड़ों को ही तरजीह दी जा रही है, जो असंतोष का कारण है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई आश्रम परिषद सभी संतों की समस्याओं का समाधान करने का मंच बनेगी। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश ने कहा कि हरिद्वार के स्थानधारी संत कई मत, पंथ और संप्रदायों से जुड़े हैं और कुंभ मेले में उनका बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द बैठक बुलाकर सभी पक्षों से सुझाव ले, ताकि कुंभ की योजनाओं का लाभ सभी साधु-संतों को मिल सके।बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, रविदेव शास्त्री, स्वामी शिवानंद, लोकेश गिरी, विनोद महाराज सहित कई साधु-संत उपस्थित रहे।

रोजा मंडी धान खरीद में धांधली को लेकर विपणन शाखा केंद्र प्रभारी त्रिपुरेश तिवारी द्वारा किसानों को बर्बाद कर दिया
450 वर्ग मीटर सरकारी जमीन मामले में कार्रवाई, महिला लेखपाल सस्पेंड
मंत्री ए.के. शर्मा से मिले बदायूं विधायक, विकास कार्यों पर चर्चा
UP विधानसभा में हंगामा, सपा पर बरसे सीएम योगी
थाना कलान पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शक्तिफार्म के पीएचसी अस्पताल को सीएचसी में उच्चीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का किया सम्मान
Next Article अभाविप का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन: शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण पर नए संकल्प
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?