“12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आज अपने विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के मण्डल सालारपुर के ग्राम अशीष बर्खिन में डॉ० श्री राजकुमार सिंह यादव जी (शिक्षक), श्री रामाधर सिंह यादव जी (प्रगतिशील किसान), ग्राम नंदगांव के श्री अनोखेलाल राजपूत जी, नगर पंचायत कुंवर गांव में व्यापारी वर्ग से श्री सुरेश चंद्र वार्ष्णेय जी, समाजसेवी श्री गम्मन शर्मा जी तथा चिकित्सक श्री रमेश चंद्र लोधी जी से भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका कुशल-क्षेम जाना ।
इस अवसर पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिकाओं का वितरण कर आमजन को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान क्षेत्रवासियों के साथ जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ ।

