उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 14.03.2026 के सफलता पूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज दिनांक-23.02.2026 को समय 4.30 बजे नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट) संभल स्थित चंदौसी के विश्राम कक्ष में समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा आगामी लोक अदालत में विवादों को जल्दी, सुलह समझौते के माध्यम से एवं किफायती और सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने तथा अधिक से अधिक वार्दा के निस्तारण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। उपरोक्त बैठक के अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश, चंदौसी, संभल स्थित चंदौसी श्रीमती आरती फौजदार, अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस.सी.एस.टी. एक्ट श्रीमती रागिनी सिंह, सिविल जज (सी.डि.)/ए.सी.जे.एम. संभल स्थित चंदौसी श्री आदित्य सिंह, सिविल जज सी.डि./ए.सी.जी.एम. चंदौसी, संभल स्थित चंदौसी श्री पराग यादव, सिविल जज (जू.डि.) / जे.एम. श्रीमती दिव्या गर्ग आदि उपस्थित रहें। यह जानकारी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, संभल स्थित चंदौसी श्री अवधेश कुमार सिंह द्वारा दी गई।

