बिसौली। समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमेश प्रताप का शनिवार को बिसौली विधानसभा में जगह जगह सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया।
नगर के श्यामपुर सदन पर सपा के वरिष्ठ नेता गजराज सिंह यादव एवं एड. राहुल यादव भीष्म के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप का स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने हम नौजवानों को जो जिम्मेदारी दी है। हम लोग गांव-गांव जाकर अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे, और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। राहुल यादव भीष्म ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद के सोमेश प्रताप को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष बनाकर बदायूं के नौजवानों में जोश भरने का काम किया है। सपा के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने कहा कि सोमेश प्रताप के जिलाध्यक्ष बनने पर समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस दौरान गजराज सिंह यादव, एड. राहुल यादव भीष्म, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खां, जयपाल सिंह यादव, कल्यान सिंह यादव, वीर सिंह यादव, सौरव यादव विलारी, दक्ष यादव, विनोद यादव, शिवम यादव, राजेन्द्र जाटव, हेमेन्द प्रताप सिंह, पंकज यादव, कपिल, सचिन सक्सैना, हेमेन्द्र यादव, वीरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
बिसौली में सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप का जोरदार स्वागत
Leave a Comment

