यूपी के गोरखपुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान पहुंचे सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, मेरे घर में बुलडोजर चलवाना चाहते हो क्या? सवाल सत्ता पक्ष से होना चाहिए, हम तो विपक्षी हैं। ओपी राजभर किसी को भी कुछ कह सकते हैं लेकिन मेरे संस्कार ऐसे नहीं, जवाब मुझे भी देना आता है।शनिवार की शाम नसीमुद्दीन सिद्दीकी भारतीय सर्व धर्म एकता समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे। यहां उनसे मीडिया के लोगों ने कहा कि ओपी राजभर आपको दगा कारतूस बोलते हैं। इस पर सिद्दीकी ने कहा कि राजभर को मैं बहुत पहले से जानता हूं। पहले वह बसपा में थे। वह किसी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जवाब मैं भी दे सकता हूं लेकिन मेरी परवरिश और संस्कार इस बात की इजाजत नहीं देते।

