मथुरा में इस्तीफा देकर राजनीति में उतरे पूर्व PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान किया। पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) रखा गया है। घोषणा के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फरसा, तलवार और बांसुरी भेंट कर स्वागत किया।
अलंकार ने कहा कि देश के मौजूदा हालात और खासतौर पर University Grants Commission (UGC) के नए रेगुलेशन को लेकर बढ़ते विरोध ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पार्टी का नाम भगवान राम की प्रेरणा से रखा गया है और इसका उद्देश्य “राष्ट्रीय अधिकारों की रक्षा” होगा।
अलंकार अग्निहोत्री पहले बरेली में नगर मजिस्ट्रेट पद पर तैनात थे। प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद और UGC कानून के विरोध के बाद उन्होंने 26 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में प्रदेश सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

