“थाना साइबर क्राइम शाहजहाँपुर की प्रभावी कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी के पीड़ित को ₹2,87,316/- की धनराशि वापस कराई; कुल ₹4,15,316/- की रिकवरी
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जनपद में साइबर अपराधों में Golden Hour की महत्ता को समझते हुए इस अवधि के दौरान की जाने वाली समस्त आवश्यक कार्यवाहियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक धनराशि फ्रीज कराकर पीड़ितों को वापस दिलाने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली एवं श्री अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली के निर्देशानुसार तथा सौरभ दीक्षित, पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में, श्री देवेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, शाहजहाँपुर एवं श्री शुभम वर्मा, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदक को उसकी धनराशि वापस दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई ।
संक्षिप्त विवरण-
थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मु०अ०सं० 009/2026, धारा 318(4) बी.एन.एस. एवं 66-डी आई.टी. एक्ट में वादी मुकदमा श्री दिवाकर विक्रम सिंह पुत्र श्री सुरेशपाल सिंह, निवासी सदर खुदागंज, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर के साथ जूडियो ट्रेंड (Zudio Trend) की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹5,23,000/- की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी की गई थी। विवेचना के क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त दो बैंक खातों को होल्ड कराया गया। पूर्व में दिनांक 21.07.2026 को वादी मुकदमा के ₹1,28,000/- वापस कराए जा चुके हैं। तत्पश्चात सतत पैरवी एवं समन्वय के फलस्वरूप एक अन्य बैंक खाते से ₹2,87,316/- की धनराशि भी वादी मुकदमा के खाते में वापस कराई गई। इस प्रकार अब तक कुल ₹4,15,316/- की धनराशि वादी मुकदमा को वापस कराई जा चुकी है। प्रकरण में शेष धनराशि की वापसी एवं अन्य विधिक कार्यवाही हेतु विवेचना प्रचलित है।
पुलिस टीम का विवरण:-
प्र0नि0 श्री रजनीश कुमार (विवेचक) मय समस्त टीम थाना साइबर क्राइम जनपद शाहजहाँपुर।
जागरूक रहें – सतर्क रहें – साइबर अपराध से सुरक्षित रहें ।
साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें
अथवा अपनी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराएं।

