भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। बंडा। केंद्र सरकार के “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा बंडा मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना विकास समिति के चेयरमैन श्री महेंद्र पाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा ने की।
इस अवसर पर महामंत्री सुधीर मिश्र, नरेंद्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक चंद्र अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश, शंकर सिंह भदोरिया ब्रजेश सिंह,, सुधांशु शुक्ला, रामाधार तिवारी मंडल टीम ब, मंडल प्रभारी, संयोजक एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बही ब्लॉक प्रमुख बंडा ओमप्रकाश ने कहा कि यह तिरंगा हम सबकी शान और जान है इसकी शान बनाए रखने के लिए हर हिंदुस्तानी अपनी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार रहता है इसे हम हिन्दुस्तानियों ने न कभी झुकने दिया और न ही झुकने देगे इसके बाद सभी
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

