By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: CGHS की अतिरिक्त निदेशक और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > CGHS की अतिरिक्त निदेशक और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

CGHS की अतिरिक्त निदेशक और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Amarkesadmin
Last updated: May 2, 2026 1:44 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

सीबीआई गाजियाबाद की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते मेरठ सीजीएसएच कार्यालय की अतिरिक्त निदेशक डॉ. नताशा और उनके ड्राइवर (निजी सहायक) सनी को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

सीजीएचएस मुरादाबाद में तैनात जूनियर हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट को मेरठ ट्रांसफर करने के नाम पर 80 हजार रुपये की रकम मांगी गई थी। तरुण ने सीबीआई से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। सीबीआई टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते सनी को रंगेहाथ दबोच लिया और फिर डॉ. नताशा को पकड़ा। डॉ. नताशा के गंगानगर स्थित आवास से लाखों की नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीजीएचएस मेरठ में तरुण कुमार निवासी गुप्ता कॉलोनी बागपत रोड जूनियर हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पद पर कार्यरत थे। फरवरी 2026 में इनका ट्रांसफर मुरादाबाद कर दिया गया था।

पारिवारिक स्थिति का हवाला देकर तरुण कुमार ने वापस मेरठ के लिए ट्रांसफर मांगा था। आरोप है कि डॉ. नताशा के कहने पर उनके चालक सनी ने इस काम के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

रिश्वतखोरी में नताशा को हटाया, डॉ. मनीषा को चार्ज

सीजीएचएस कार्यालय में सीबीआई की ओर से भ्रष्टाचार के भंडाफोड़ और रिश्वतखोरी के आरोप में विभाग की एडिशनल डायरेक्टर डा. नताशा वर्मा और उनके चालक (निजी सहायक) सनी को रंगे हाथों गिरफ्तार किये जाने के बाद सरकार ने डॉ. नताशा को हटा दिया है। उनके स्थान पर डॉ. मनीषा मित्तल को प्रभारी एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है।

डॉ. मनीषा ने शुक्रवार को ही चार्ज ग्रहण कर लिया। वैसे डॉ. मनीषा मित्तल को पूर्व में एडिशनल डायरेक्टर अजय कुमार गोयल की गिरफ्तारी के बाद भी चार्ज दिया गया था। बाद में नताशा वर्मा की पोस्टिंग हुई थी। उधर, सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने डॉ. नताशा वर्मा और सनी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई इस मामले में यह भी तलाश रही है कि क्या इस सिंडिकेट में अन्य लोग भी शामिल थे। इस कार्रवाई से विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

आरोप : डॉ. नताशा के कहने पर मांगी थी रिश्वत

आरोप है कि डॉ. नताशा के कहने पर उनके चालक सनी ने इस काम के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। तरुण कुमार ने सीबीआई में शिकायत कर दी, जिसके बाद 30 अप्रैल को गाजियाबाद में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मेरठ में ट्रैप बिछाया और सनी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सूरजकुंड कार्यालय के पास ही कार में रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद सीबीआई ने अतिरिक्त निदेशक डॉ. नताशा को गिरफ्तार कर लिया और तमाम फाइलों को जांच के लिए कब्जे में लिया।

वहीं, एक टीम को डॉ. नताशा के गंगानगर स्थित आवास पर भेजा गया। यहां वीडियोग्राफी कराते हुए डॉ. नताशा की मौजूदगी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और मकान से लाखों की नकदी और जेवरात बरामद किए। सीबीआई ने डॉ. नताशा और चालक सनी को गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में पेश किया है। सीबीआई ने गिरफ्तारी के संबंध में डॉ. नताशा के बेटे करण चौधरी को सूचना दी है।

अलीगढ़ में भी हुई थी शिकायत

उधर, विभागीय सूत्रों के अनुसार रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार हुई एडिशनल डायरेक्टर डॉ. नताशा वर्मा के खिलाफ अलीगढ़ में तैनाती के दौरान भी शिकायत हुई थी। तब सीजीएचएस के डीजी के आदेश पर एक जांच टीम का गठन हुआ था। जांच में क्या हुआ यह जानकारी स्थानीय स्तर पर नहीं मिल सकी है।

दिल्ली के बाद अब लखनऊ से भी सीधे जुड़ा बदायूँ :- बी.एल. वर्मा
ईद-उल-अजहा के लिए प्रशासन सक्रिय, पीस कमेटी संग हुई महत्वपूर्ण गोष्ठी
जन कल्याण सेवा समिति ने कन्या विवाह में किया सहयोग
बिसौली में नो मैपिंग वाले वोटरों की सुनवाई हुई
गजरौला में आयोजित कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article HC का बड़ा फैसला: धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा मंजूर नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
Next Article PM मोदी ने की यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्‍थ होने की कामना, मेदांता अस्‍पताल में हैं भर्ती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?