By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किए सुझाव एवं आपत्तियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किए सुझाव एवं आपत्तियां
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किए सुझाव एवं आपत्तियां

Amarkesadmin
Last updated: July 24, 2026 2:46 pm
Amarkesadmin
1 week ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह तथा माननीय सदस्य श्री बृजेश कुमार, श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया एवं श्री एस.पी. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार, मुरादाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर स्थानीय ग्रामीण निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए लागू आरक्षण व्यवस्था के प्रभाव का फीडबैक प्राप्त किया।
बैठक के दौरान आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण, पंचायत चुनावों में आरक्षण से प्राप्त लाभ, आजीविका के अवसरों तथा वर्तमान आरक्षण व्यवस्था से उनके जीवन स्तर में आए बदलाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव एवं आपत्तियां आयोग के समक्ष रखीं।
आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यों ने बैठक में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित बिंदुओं पर क्रमवार सुझाव प्राप्त किए। बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति पर आयोग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनसे भी संवाद किया। महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) से निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी, निर्वाचित होने के बाद दायित्वों के निर्वहन में आने वाली चुनौतियों, उपलब्ध सुविधाओं तथा महिला प्रतिनिधित्व को प्रभावी बनाने हेतु आरक्षण व्यवस्था के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह ने बताया कि अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किए जाने का सुझाव आयोग के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों को आयोग द्वारा संज्ञान में लिया गया है। प्रदेशभर में विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम सिटी श्री अंकुर श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री आलोक शर्मा के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक महेश सिंह जीना की शिष्टाचार भेंट
बिसौली के ग्राम मई बसई स्कूल में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई
नोएडा हादसा: घने कोहरे में फंसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की दर्दनाक मौत
विकासखण्ड असमोली में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
डॉ. अय्यूब हुसैन को नवाचारपूर्ण मोती खेती के लिए सम्मानित किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नीट परीक्षा सुधार पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Next Article मुख्यमंत्री से विधायक की शिष्टाचार भेंट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?