By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: यूपी में नए साल पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूपी में नए साल पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में नए साल पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति

Amarkesadmin
Last updated: January 1, 2026 2:27 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

यूपी में 50 आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन मिला है्। योगी सरकार ने इन अफसरों को नए तोहफा दिया है। प्रदेश के 67 आईएएस अधिकारियों को मिली पद्दोनति नए वर्ष के पहले दिन गुरुवार से प्रभावी मानी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

चार आइएएस अधिकारी वर्ष 2001 बैच के शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव प्रमुख सचिव बन जाएंगे। वर्ष 2010 बैच के 19 आईएएस विशेष सचिव से सचिव होंगे। जल्द ही इन अधिकारियों को नई तैनाती दी जाएगी। अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य सचिव होंगे। के. बालाजी, आशुतोष निरंजन व सुजीत कुमार को सचिव के पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति मिली है। इसी बैच के नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार व सुधा वर्मा भी सचिव होंगी। शेष अधिकारियों को उच्च वेतनमान में पदोन्नति मिलीं है ।

इसके साथ ही शासन ने नए वर्ष में तीन आईजी समेत 50 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा, आशुतोष कुमार व प्रवीण कुमार को आईजी से एडीजी के पद पर प्रोन्नति मिली है। इनके अलावा 2008 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। इनमें किरण एस, आनंद सुरेशराव कुलकर्णी, एन कालांची, अमित वर्मा, राजीव मल्होत्रा व डा. अखिलेश कुमार निगम के नाम शामिल हैं।

वर्ष 2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीणा व राजकरन नैय्यर को एसपी से डीआईजी के पद पर पदोन्नति दी गई है। वर्ष 2013 बैच के 28 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। इनमें अनुराग आर्य, डा.अभिषेक महाजन, आशीष श्रीवास्तव, ख्याति गर्ग, डा.गौरव ग्रोवर, आकाश तोमर, डा.सतीश कुमार, यशवीर सिंह, सिद्धार्थ शंकर मीणा, गणेश प्रसाद साहा, कुंवर अनुपम सिंह, डा. अनिल कुमार पांडेय, डा. देवेश कुमार पांडेय, सुशील कुमार शुक्ला, नरेंद्र कुमार सिंह, नित्यानंद राय, श्याम नारायण सिंह, डा. ब्रजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह, राम सेवक गौतम व अजीत कुमार सिन्हा के नाम शामिल हैं। दो दिन पूर्व विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में इन्हें पदोन्नत किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। बुधवार को सभी का प्रोन्नति आदेश जारी कर दिया गया।

3 दिन से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस, 24 घंटे में शंकराचार्य होने का प्रमाण दें,नोटिस पर शंकराचार्य का पलटवार
सड़क पर नमाज़ विवाद: मुख्यमंत्री योगी के बयान का मंत्री राजभर ने किया समर्थन
सोशल मीडिया रील के चक्कर में गई जान, अवैध तमंचे से चली गोली
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित
प्राथमिक विद्यालय गंगपुर में निकाली गई स्कूल चलो अभियांन रैली
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूपी में नए साल पर आवासीय योजनाओं की सौगात
Next Article मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?