विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 के अवसर पर नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर श्री श्रीराम यादव जी एवं नायब तहसीलदार श्री पवन कुमार यादव जी एवं अधिशासी अधिकारी श्रीमती पवित्रा त्रिपाठी द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बृजघाट तीर्थ गंगा नगरी में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया गया।
नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की अधिशासी अधिकारी श्रीमती पवित्रा त्रिपाठी जी के कुशल निर्देशन में गंगा घाटों पर विशेष क्लीनिंग ड्राइव अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाटों की साफ-सफाई कराई गई तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अधिकारियों एवं नगर पालिका टीम द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि माँ गंगा हमारी आस्था एवं संस्कृति का केंद्र हैं, अतः गंगा जी में कूड़ा-कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की टीम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित
Leave a Comment

