उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आयोजित विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपराधी और गुंडों को सख्त संदेश दिया। सीएम योगी ने साफ कहा कि राजनीति और सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है। केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने बुरी नजर डालने वालों पर सख्त एक्शन लिया है। सीएम ने कार्यक्रम में पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चले ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। इसमें लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइल के उपयोग की बात कही। साथ ही, अपराधियों के खिलाफ प्रदेश में लगातार हो रहे एक्शन का जिक्र किया। गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या मामले का संकेतों में जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो बोली से नहीं माना है, वह गोली से जरूर मान गया है।

