संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा दिनांक 14.07.2026 को महानगर क्षेत्र के सुभाषनगर, निसरजई व हाथीथान में स्थित बड़े नालों का निरीक्षण कर नालों की सफाई की स्थिति को देखा गया। इस मौके पर संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनता की सुविधा के दृष्टिगत् महानगर क्षेत्र में स्थित समस्त नालों की सफाई का कार्य अभियान के रुप में कराया जायें और नालों से निकलने वाले मलवा/सिल्ट आदि को उठवाये जाने का कार्य भी तत्काल कराया जायें, जिससे आमजन मानस को यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हों और साथ ही नालों की सफाई के कार्य की मॉनीटरिंग भी संबन्धित अधिकारी द्वारा किये जाने के निर्देश दिये गये। चीफ इंजीनियर को सम्बंधित फर्म के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाये जाने के निर्देश दिए।
महानगर क्षेत्र में किया गया नगर आयुक्त द्वारा नालों की सफाई का निरीक्षण
Leave a Comment

