बिसौली। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। इस दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की। उन्होंने नागरिकों से संवाद किया और त्योहारों के दौरान सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस इंस्पेक्टर ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

