उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री ब्रजेश पाठक चाचा जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट एवं विस्तृत चर्चा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर समसामयिक विषयों, नगर के जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक वार्ता हुई। आदरणीय ब्रजेश पाठक चाचा जी का आत्मीय स्नेह, सहजता एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पण को सुदृढ़ करता है।
आपके बहुमूल्य समय, स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से कोटि-कोटि आभार। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव हम सभी कार्यकर्ताओं पर बना रहे।

