* पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आयोजित होने वाले बड़े लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से समस्त चौकी इंचार्जों के साथ बैठक की गई।*।
संवाददाता वंदना
शाहजहांपुर
बैठक के दौरान जुलूस मार्ग, संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी तथा आवश्यक बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सभी चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

