By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: डीएम के अनुमोदन के बाद बीएसए की बड़ी कार्रवाई, एमडीएम डीसी निश्चय सिंह की संविदा समाप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > डीएम के अनुमोदन के बाद बीएसए की बड़ी कार्रवाई, एमडीएम डीसी निश्चय सिंह की संविदा समाप्त
उत्तर प्रदेशराज्य

डीएम के अनुमोदन के बाद बीएसए की बड़ी कार्रवाई, एमडीएम डीसी निश्चय सिंह की संविदा समाप्त

Amarkesadmin
Last updated: July 15, 2026 2:32 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

शाहजहांपुर – शिक्षिका से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के जिला समन्वयक (डीसी) निश्चय सिंह की संविदा आखिरकार समाप्त कर दी गई है। जिलाधिकारी के अनुमोदन और मध्याह्न भोजन निदेशक के पत्र के बाद चयन समिति की संस्तुति पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) जयशंकर श्रीवास्तव ने उनकी संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सेवा समाप्ति का पत्र उनके रामपुर स्थित स्थायी पते पर भेज दिया गया है।गौरतलब है कि 20 अप्रैल को एंटी करप्शन टीम ने भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पैना की सहायक अध्यापिका रेनू शुक्ला की शिकायत पर बीएसए कार्यालय में छापेमारी की थी।

इस दौरान एमडीएम के जिला समन्वयक निश्चय सिंह और सहायक लेखाकार अरुण कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि वे वेतनवृद्धि बहाल कराने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। एंटी करप्शन टीम ने दोनों के खिलाफ थाना सदर बाजार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। वर्तमान में दोनों जेल में निरुद्ध हैं।तत्कालीन बीएसए दिव्या गुप्ता ने निश्चय सिंह की संविदा समाप्त करने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उस समय कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। नए बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव के कार्यभार संभालने के बाद प्रक्रिया में तेजी आई। जिलाधिकारी के अनुमोदन और मध्याह्न भोजन निदेशक के निर्देश के बाद चयन समिति ने निश्चय सिंह की संविदा समाप्त करने का निर्णय लिया।बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि निश्चय सिंह की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। वहीं, रिश्वतकांड में गिरफ्तार सहायक लेखाकार अरुण कुमार के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और उन पर भी जल्द कार्रवाई होने की संभावना है।

वैभव उपाध्याय बने मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के बदायूं जिलाध्यक्ष
महिला पीएसी बटालियन निर्माण कार्य का डीआईजी पीएसी ने किया निरीक्षण
मकर संक्रांति पर संतो के मिलन के बाद सतसंग हुआ
संभल में मासिक चौबीस कोसीय परिक्रमा का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया
ब्रजेश पाठक की ‘राहुल’ डिक्शनरी: ‘र’ से “रार”, ‘हु’ से “हुड़दंग” और ‘ल’ से “लफंगई”
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महानगर क्षेत्र में किया गया नगर आयुक्त द्वारा नालों की सफाई का निरीक्षण
Next Article खेल उपलब्धियों पर महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?