आज दिनांक 14.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद एवं पुलिस अधीक्षक यातायात, मुरादाबाद द्वारा महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा चाहर एवं महिला मुख्य आरक्षी रमा यादव को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा चाहर ने करनाल (हरियाणा) में आयोजित ऑल इंडिया भारोत्तोलन क्लस्टर की पावर लिफ्टिंग (69 किलोग्राम वर्ग) प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया।
महिला मुख्य आरक्षी रमा यादव ने जनपद रामपुर में आयोजित अन्तरजनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर के अंतर्गत महिला वर्ग टेबल टेनिस ऑल ओवर चैंपियनशिप में 06 स्वर्ण पदक तथा बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में 02 रजत पदक प्राप्त किये हैं।

