आज दिनांक 21 दिसंबर दिन रविवार को ब्राह्मण शक्ति संघ ने पौराणिक नगर संभल होने वाली मासिक चौबीस कोसीय परिक्रमा के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया ।
संभल में प्रत्येक माह के पहले रविवार को चौबीस कोसीय परिक्रमा लगाई जाती है 19 कूप और 68 तीर्थों की परिक्रमा लगाई जाती है कहा जाता है कि चौबीस कोसीय परिक्रमा करने से चार धाम की यात्रा के बराबर पुण्य प्राप्त होता है । ब्राह्मण समाज ने सदैव सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए कार्य किया है । ब्राह्मण शक्ति संघ प्रत्येक सनातनी से इस मासिक परिक्रमा में सम्मिलित होने का निवेदन करता है । ब्राह्मण शक्ति संघ के अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने 19 कूप और 68 तीर्थों की महिमा का वर्णन किया ।
इस अवसर पर ब्राह्मण शक्ति संघ से विवेक मिश्रा ,मुकेश गौड़,विवेक शर्मा गुमथल,सचिन मिश्रा,सचिन शर्मा,प्रशांत वशिष्ठ,आचार्य विनीत शर्मा,अमोल शर्मा,बृजेश शर्मा,निशांत शर्मा,मोहित शर्मा,यश शर्मा,अभिनव भारद्वाज,शिव कुमार अभिषेक पाराशरी,अनमोल शर्मा, हर्षिल आदि संगठन के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
संभल में मासिक चौबीस कोसीय परिक्रमा का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया
Leave a Comment

