शाहजहांपुर।
#जन समस्याओं को लेकर व्यापारी मुखर हुए। उन्होंने नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया। नगर आयुक्त की ओर से संगठन को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वार्ता के समय पहुंचने पर नगर आयुक्त ऑफिस में नहीं मिलीं, न ही उप आयुक्त एसके सिंह मिले, जिस कारण व्यापारी आक्रोशित हो गए। सबका कहना था बुलाए जाने के बाद भी न मिलाना, यह व्यापारी समाज का अपमान है। आक्रोशित व्यापारी धरने पर बैठ गए।
#तब नगर निगम में मौजूद मेयर अर्चना वर्मा ने व्यापारियों को वार्ता के लिए चेंबर में बुलाया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि नगर की तमाम सड़कों में आज भी छोटे-बड़े गड्ढे बने पड़े हैं, जिस कारण आए दिन दुर्घटना होती है। उन पर डामर नहीं डाली जाती जिस कारण आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। जिला महामंत्री नाजिम खान ने कहा कि आवारा पशु सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं जिसे भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
#नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा ई रिक्शा बेतहाशा बढ़ते जा रहे हैं। उनको चलवाने के लिए कोई प्लान नगर निगम अभी तक तैयार नहीं कर पाया। जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा नगर निगम बनने के बाद दुकानों मकान के किरायों और हाउस टैक्स वॉटर टैक्सो मे बेतहाशा बृद्धि कर दी गई है। कई बार कहे जाने पर भी सिर्फ आश्वासन मिला इसको देखेंगे। इसको तो कम किया नहीं और ऊपर से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा तीन प्रतिशत बढ़ोतरी प्रति वर्ष और कर दी गई। इस पर पर मेयर ने कहा मुझको नहीं पता। संगठन ने कहा यदि नगर आयुक्त जनता की समस्याओं को नहीं सुनेगी तो हम लोग पुनः नगर निगम आकर नगर आयुक्त का घेराव करेंगे।
#इस मौके पर महामंत्री अतुल गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सतनाम चावला चंद्रप्रकाश गुलाटी, नबी हसन, मोहम्मद रफी, राजीव गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रतन सक्सेना, सुरेंद्र सेठी, शाहबाज खान, संजय सेठी, कमाल फहीम, अरशद खान, अभिषेक मोहन राकेश वर्मा, संतोष महेंद्रु सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।
समय देकर भी नहीं मिलीं नगर आयुक्त, व्यापारी धरने पर
Leave a Comment

