जनकल्याण सेवा समिति द्वारा मौनी अमावस्या के पावन पर्व के उपलक्ष में माल गोदाम रोड स्थित मोहन नक्षत्र के आवास पर खिचड़ी वह गुड का वितरण किया। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत महत्व है इस दिन दान पुण्य का बहुत महत्व माना जाता है इसी के मद्देनजर समिति की सदस्यों ने खिचड़ी व गुड़ वितरण का निश्चय किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक दिनेश चंद्र गुप्ता व मोहन नक्षत्र का शाल उड़ाकर अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने और सभी सदस्यों ने सम्मान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय सचिव भावना गुप्ता कोषाध्यक्ष मीनू फैंसी,कांता अदलखा, सीमा फैंसी,पूनम वार्ष्णेय, अनामिका, रचना गुप्ता, रुचि अग्रवाल ,अग्रवाल भावना सिंह, सोनी रस्तोगी, राजेश्वरी रूपल अग्रवाल दिनेश चंद्र गुप्ता मोहन नक्षत्र संजीव सिंह आदि की सहभागिता रही।

