बिसौली। होली के त्योहार को लेकर नगर में पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के निर्देश पर सफाई नायकों की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया।
शनिवार को रंगोत्सव को लेकर अलग अलग टोली बनाकर सफाई कर्मचारियों से नगर में सफाई कराई जा रही है। इस दौरान सफाई नायकों ने लोगों से अपील की कि वह कचरे को कूड़ेदान में ही डालें। सफाई अभियान में सफाई नायक राजेश बाबू, पवन, सुमित, हृदेश, गौरव, अरुण, आकाश, सनी, शिवम, विपिन आदि उपस्थित रहे।
बिसौली: होली से पहले पालिका ने चलाया नगर में विशेष सफाई अभियान
Leave a Comment

