By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मा0 मुख्यमंत्री ने जनपद के 427000 उज्जवला लाभार्थियों को किया 235917500 रुपए की सब्सिडी का वितरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मा0 मुख्यमंत्री ने जनपद के 427000 उज्जवला लाभार्थियों को किया 235917500 रुपए की सब्सिडी का वितरण
उत्तर प्रदेशराज्य

मा0 मुख्यमंत्री ने जनपद के 427000 उज्जवला लाभार्थियों को किया 235917500 रुपए की सब्सिडी का वितरण

Amarkesadmin
Last updated: February 28, 2026 2:18 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

प्रभारी मंत्री ने किया उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक का वितरण

बदायूं : 28 फरवरीं। होली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,500 करोड़ रुपए की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शनिवार को लखनऊ के लोक भवन में अपरान्ह 04.00 बजे से किया गया। जनपद में उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण का कार्यक्रम डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम, बदायूँ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा० राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा, उ०प्र० सरकार गुलाब देवी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, वरि0 भा0ज0पा0 नेता/प्रतिनिधि, मा0 विधान परिषद सदस्य शारदेन्दु पाठक, जिलाधिकारी अवनीश राय आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों में जनपद बदायूं के 427000 उज्जवला कनेक्शन लाभार्थियों को 552 रुपए 50 पैसे प्रति कनेक्शन की दर से कुल अंकन रुपए 23 करोड़ 59 लाख 17 हजार 500 की सब्सिडी अंतरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मा० जनप्रतिनधिगणों, अधिकारी/कर्मचारियों एवं उज्जवला योजना के लाभार्थियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री का सम्बोधन सुना गया। तदुपरान्त मा० जनप्रतिनिधिगणों के कर कमलों से कार्यकम में उपस्थित 10 उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी, मा० राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा, उ०प्र० सरकार द्वारा उज्जवला योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुये अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सिलेण्डर दिये जाने पर विशेषकर ग्रामीण अंचल में रहने वाली महिलाओं की जिदंगी में अमूल चूल परिवर्तन हुआ है, जहाँ पहले महिलाओं को खाना बनाते समय होने वाले धुये कि वजह से विभिन्न बीमारियों का सामना करना पडता, जिससे उन्हें छुटकारा मिला है। निःशुल्क सिलेण्डर मिलने से महिलायें इस धनराशि का उपयोग अन्य सामान की खरीददारी में कर सकेगीं।
मा० मंत्री द्वारा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, आवास योजना, सामूहिक विवाह आदि पर विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। उज्जवला लाभार्थियों से अपील की गयी कि सभी लोग दो माह के अन्दर अपने उज्जवला सिलेण्डर की रिफिल करा लें ताकि उक्त रिफिल के सापेक्ष धनराशि उनके बैंक खाते में अंतरित की जा सकें।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उपस्थित मा० जनप्रतिनधिगणों, अधिकारीणों एवं उज्जवला लाभार्थियों का धन्यवाद करते हुये कार्यकम का समापन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, प्रशासन, अपर पुलिस अधीक्षक, (नगर), नगर मजिस्ट्रेट एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, ऑयल कम्पनी के अधिकारी, गैस एजेन्सीधारक एवं लगभग 600 उज्जवला लाभार्थी उपस्थित रहें।

मा. सांसद रुचि वीरा ने मुरादाबाद में दिशा बैठक में योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की
छोटे गांव से बॉलीवुड तक: जसपाल शर्मा की संघर्ष और सफलता की कहानी
जनपद को विकास कार्यों में मिली 33 वी रैंक, सुधार के दिए निर्देश
थाना दातागंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मय 20 ली0 कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया
होली पर्व व रमजान शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिसौली: होली से पहले पालिका ने चलाया नगर में विशेष सफाई अभियान
Next Article कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?