कल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा होना हैं कल सीएम संभल जनपद को 569 करोड़ रु की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही सीएम योगी कल चंदौसी में भगवान राम की उत्तर भारत की सबसे ऊँची प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही चंदौसी में स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा का भी सीएम वर्चुअल ही अनावरण होगा।चंदौसी के गणेश मंदिर स्थित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा जिसकी ऊंचाई लगभग 140 फीट से ज्यादा है उसका कल सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल ही अनावरण करेंगे इस प्रतिमा को बनते हुए लगभग 22 साल से ज्यादा का समय हो गया मंडल के पहले एम डी एमबीबीएस स्वर्गीय गिरिराज किशोर ने इस प्रतिमा की नींव रखी थी उनका सपना था की सीएम योगी आदित्यनाथ इसका अनावरण करें पर उनके दुनिया से जाने के बाद उनके बच्चों ने आस नहीं छोड़ी पर आज उनके परिवार बेहद खुश है क्योंकि कल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का बहजोई से वर्चुअल अनावरण करेंगे।

