अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,बदायूँ द्वारा थाना मुजरिया पर सभी विवेचकों की विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अर्दली रुम किया गया तथा क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर आमजनमानस को मौसम विभाग के रेड अलर्ट से अवगत कराते हुए बरती जाने वाली सावधानी एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।
आज दिनांक 04.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया द्वारा थाना मुजरिया के सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, जिसमें समस्त विवेचकगण को विवेचनाओ के निस्तारण के सम्बन्ध मे हिदायत दी गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मय प्रभारी निरीक्षक मुजरिया के साथ पैदल गश्त कर आमजनमानस को मौसम विभाग की चेतावनी से अवगत कराते हुए रेड अलर्ट जारी कर बरती जाने वाली सावधानी एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस को सूचित करने की अपील की गई ।

