अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रेषित पत्र का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड (UTDB) द्वारा दिनांक 17 जून 2026 को स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ पालिका कार्यालय में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद टनकपुर के अध्यक्ष माननीय श्री विपिन कुमार (एडवोकेट) द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड का आभार व्यक्त किया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार का भी आभार व्यक्त किया, जिनके नेतृत्व में पालिका क्षेत्रांतर्गत समस्त स्ट्रीट फूड वेंडर्स को जनकल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ मिल रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अपने संबोधन में माननीय श्री विपिन कुमार जी ने सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सेवा एवं ग्राहक संतुष्टि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने व्यवसाय को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। लाभार्थियों को फूड सेफ्टी एवं हाइजीन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मानकों का पालन करने का आह्वान किया। साथ ही सिटी मिशन मैनेजर श्री महेश चौहान द्वारा प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
यह पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के कौशल उन्नयन, खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन तथा पर्यटकों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Leave a Comment

