आज यू.पी. कॉपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ), के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण महा-अभियान में सहभागिता कर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक श्री विजय बहादुर जी, श्री रुदान सिंह जी, श्री धीरेंद्र कुमार जी, श्री आशुतोष त्रिवेदी जी, इफको के फ़ील्ड ऑफिसर श्री दीपक कुमार जी, कृभको के फ़ील्ड ऑफिसर श्री सूरज शुक्ला जी, श्री हेमेन्द्र सिंह जी एवं श्री जगमोहन जी सहित अनेक गणमान्यजन एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से सभी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
आइए, हम सभी एक पौधा अवश्य लगाएँ और हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। 🌱🇮🇳

