बिहार के एक हिंदू परिवार ने इंसानियत और भाईचारे की अद्भुत मिसाल पेश की है। अपने इकलौते बेटे की दुखद मौत के बाद पिता ने उसकी याद में मुस्लिम समाज को लाखों की एक बीघा जमीन दान में दे दी। ताकि मुस्लिम समाज वहां कब्रिस्तान बना सके। बेटे की याद में ‘तड़प’ रहे परिवार का यह फैसला हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत कर रहा है। गांव और आसपास के क्षेत्र में आज भी उनके फैसले की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला.
मामला बक्सर के चौसा प्रखंड के डेवी डीहरा गांव का है। यहां रहने वाले जनार्दन सिंह के इकलौते बेटे शिवम कुमार (25 वर्ष) की मृत्यु 18 नवंबर को देहरादून में एक सड़क हादसे में हो गई थी। आईटी से बी.टेक और एम.बी.ए. कर चुके शिवम देहरादून में तीन फैक्ट्रियां चला रहे थे। परिवार उनकी शादी की तैयारी कर रहा था।

