By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मानवता की मिसाल बने एडीएम वित्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मानवता की मिसाल बने एडीएम वित्त
उत्तर प्रदेशराज्य

मानवता की मिसाल बने एडीएम वित्त

Amarkesadmin
Last updated: June 17, 2026 2:59 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब मदद की आस लेकर कुछ लोग 12 से 15 वर्ष की आयु के राहुल नामक बालक को ऑटो रिक्शा से लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बालक की स्थिति बेहद गंभीर थी। उसके एक पैर में गहरा जख्म था, जो समय पर उपचार न मिलने के कारण लगातार बिगड़ता जा रहा था।
इसी दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार किसी शासकीय कार्य से अपनी गाड़ी से बाहर जा रहे थे। उनकी नजर ऑटो रिक्शा में बैठे घायल बालक पर पड़ी। बच्चे की हालत देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और स्वयं उसके पास पहुंचकर हालचाल जाना।
बातचीत में पता चला कि राहुल के माता-पिता नहीं हैं और उसका पालन-पोषण करने वाले संरक्षक आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। संसाधनों के अभाव में वे बच्चे का समुचित उपचार नहीं करा पा रहे थे, जिसके कारण उसके पैर का घाव लगातार गंभीर होता जा रहा था। बच्चे की पीड़ा और उसके परिजनों की बेबसी को देखकर एडीएम वित्त भावुक हो उठे।
उन्होंने बिना देर किए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कराईं और बालक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से भी बात कर बच्चे के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त ने आश्वस्त किया कि राहुल के उपचार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उन्होंने बच्चे के साथ आई महिला को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि प्रारंभिक उपचार और अन्य आवश्यक जरूरतों में कोई बाधा न आए।
एडीएम वित्त की इस संवेदनशील पहल की लोग सराहना कर रहे है। एक ओर जहां प्रशासनिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, वहीं ऐसे अवसर यह साबित करते हैं कि संवेदनशीलता और मानवता ही प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत है। राहुल के लिए यह मदद केवल इलाज की व्यवस्था नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

हाईकोर्ट की यूपी पुलिस पर सख्त टिप्पणी
देवदूत से कम नहीं मुनेंद्र: युवराज मेहता के पिता ने जताया आभार
महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश का बदला रुख, तीन शर्तों के साथ समर्थन के संकेत
बदायूं में जी एस टी टीम ने छापा मारा
134 पुवायां में चुनावी समीकरण बदले, वंदना गौतम की हुंकार से विपक्ष में खलबली
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देषानुसार जनपद शाहजहॉपुर में स्थापित
Next Article आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना बण्डा में पीस कमेटी बैठक, जनसंवाद, कर्बला स्थल निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?