By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना बण्डा में पीस कमेटी बैठक, जनसंवाद, कर्बला स्थल निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना बण्डा में पीस कमेटी बैठक, जनसंवाद, कर्बला स्थल निरीक्षण
उत्तर प्रदेशराज्य

आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना बण्डा में पीस कमेटी बैठक, जनसंवाद, कर्बला स्थल निरीक्षण

Amarkesadmin
Last updated: June 17, 2026 3:00 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
आज दिनांक 16.06.2026 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के साथ थाना बण्डा पर आगामी पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी मीटिंग आयोजित की गयी। बैठक का उद्देश्य आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय एवं संवाद स्थापित करना रहा।
बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान उपस्थित सभी व्यक्तियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की गयी। साथ ही सभी से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु जागरूक किया गया। उपस्थित जनों से स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर प्रशासन का सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, थाना बण्डा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित कर्बला स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये, जिससे आगामी पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो तथा सभी कार्यक्रम शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जा सकें। इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा थाना बण्डा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गयी। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। साथ ही स्थानीय लोगों को सतर्क एवं जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रबंध सुनिश्चित किये जा रहे हैं तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल निरंतर सतर्क एवं सक्रिय है।

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर 65 प्रगणकों का सम्मान
यूपी: पंचायत चुनाव 2026 की संभावित तारीखों पर संशय, जनगणना में तैनाती बाधक
सम्भल में जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैंकों की समीक्षा बैठक
भीषण कोहरा और सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गलन भरी- अलाव का सारा बने लोग
सम्भल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 की धनराशि व्यय पर प्रेस वार्ता
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मानवता की मिसाल बने एडीएम वित्त
Next Article लापरवाही पड़ी भारी: महोबा में 30+ अधिकारियों के वेतन पर रोक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?