युवराज मेहता को बचाने का प्रयास करने वाले डिलीवरी बॉय मुनेंद्र उनके पिता से मिलने आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवराज के पिता मुनेंद्र का आभार व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। युवराज के पिता ने कहा कि जिस साहस और निस्वार्थ भाव से मुनेंद्र ने उनके बेटे को बचाने की कोशिश की, वह किसी देवदूत से कम नहीं है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद थी, लेकिन टीम कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी। इसके विपरीत अपनी जान की परवाह किए गहरे गड्डे और दलदल भरे पानी में छलांग लगा दी और बचाने का हर संभव प्रयास किया।

