आज आयोजित मंडल कार्ययोजना बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रवासी एवं मंडल के समस्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली मासिक बैठकों, संगठनात्मक समितियों के सत्यापन एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

