बदायूं स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बाबा लाखी शाह बंजारा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबा लाखी शाह बंजारा के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

