By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आयुष समिति के निर्देशन में शाहजहाँपुर के ग्रामीण अंचलों में विशाल आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आयुष समिति के निर्देशन में शाहजहाँपुर के ग्रामीण अंचलों में विशाल आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आयुष समिति के निर्देशन में शाहजहाँपुर के ग्रामीण अंचलों में विशाल आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित

Amarkesadmin
Last updated: May 27, 2026 2:05 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
_तीनों विधाओं के डॉक्टरों ने आज 2,572 ग्रामीणों को दिया निःशुल्क उपचार; पिछले 3 बुधवारों में कुल 6,526 मरीज लाभान्वित_
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र (दयालु) की प्रेरणा, प्रमुख सचिव (आयुष) श्री रंजन कुमार एवं महानिदेशक, आयुष श्रीमती चैत्रा वी. के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश भर में जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी अनुक्रम में आज जनपद शाहजहाँपुर में जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आयुष समिति के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विशाल निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविरों का सफ़ल आयोजन किया गया।
इन शिविरों को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व में चिकित्सा टीमों को तैनात किया गया तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा भी शिविरों के सफल आयोजन हेतु सहयोग प्रदान किया गया।
विभागीय अधिकारियों की इसी संयुक्त तत्परता से सुदूर ग्रामीण अंचलों तक त्वरित चिकित्सा सेवा पहुंचाई जा सकी।
आज के चिकित्सा शिविरों के मुख्य आँकड़े :
आयुर्वेद विधा : शिविरों में तैनात 40 आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिसके अंतर्गत रिकॉर्ड 1,987 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियाँ दी गईं।
होम्योपैथी विधा: 10 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों की टीम द्वारा 470 लाभार्थियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
यूनानी विधा: 02 यूनानी डॉक्टरों द्वारा मुस्तैदी से सेवाएँ देते हुए 115 मरीजों को लाभांवित किया गया।
लगातार बढ़ रहा है ग्राफ, 3 बुधवारों में 6,526 मरीज लाभान्वित: जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में ग्रामीण क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य कल्याण हेतु प्रत्येक बुधवार को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज के सफल आयोजन को शामिल करते हुए पिछले लगातार 3 बुधवारों के शिविरों में कुल 6,526 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उच्च गुणवत्तायुक्त दवाएं सुलभ कराई जा चुकी हैं।
अध्यक्ष, जिला आयुष समिति के निर्देशानुसार इन संयुक्त शिविरों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक आयुष चिकित्सा पद्धतियों (आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी) का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचाना है।

दिनांक 20.02.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आयोजित
बिसौली भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ
बारात से पहले उठी मासूम की अर्थी, गंगा स्नान में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए अनुराग चौधरी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने जानी प्रकरणों की स्थिति, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Next Article ब्रह्मव्रत तीर्थ तालाब कब्जामुक्त, प्रशासन ने चलाया अभियान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?