बदायूँ। रंगों के पर्व होली पर जहां एक ओर पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया, वहीं पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने एक ऐसी पहल कर दी, जिसने सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की नई इबारत लिख दी। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आबिद रजा ने इस बार होली के अवसर पर शहर के दर्जनों मंदिरों के पुरोहितों को नए वस्त्र भेंट कर सर्वधर्म समभाव की अनूठी मिसाल पेश की।
रमजान के पवित्र माह में हिंदू पर्व होली पर मंदिरों के पुजारियों का सम्मान कर उन्होंने यह संदेश दिया कि त्योहार केवल किसी एक धर्म या समुदाय के नहीं होते, बल्कि वे सामाजिक एकता और आपसी प्रेम के प्रतीक होते हैं। उनकी इस पहल की शहरभर में चर्चा है और इसे सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूरकदम माना जा रहा है।
आबिद रजा की पहल ने होली पर मजबूत किया सांप्रदायिक सौहार्द
Leave a Comment

