By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बहजोई में संभल के सी डी ओ ने बैठक में भाग लिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बहजोई में संभल के सी डी ओ ने बैठक में भाग लिया
उत्तर प्रदेशराज्य

बहजोई में संभल के सी डी ओ ने बैठक में भाग लिया

Amarkesadmin
Last updated: March 5, 2026 2:05 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई) 5 मार्च 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग खोजी अभियान ( एल सी डी सी) के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत डॉ मनमोहन शर्मा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट को कुष्ठ रोग खोजी अभियान के प्रमुख बिन्दुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 9 मार्च से 23 मार्च 2026 तक जनपद में चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करेंगी।टीमें 2 वर्ष से ऊपर के घर के सभी सदस्यों का परीक्षण करेंगी। कुष्ठ रोग की पुष्टि होने पर दवा एमडीटी द्वारा उपचारित किया जाएगा। टीम के कार्य का पर्यवेक्षण सुपरवाइजर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने खोजी दल के सदस्य एवं उनके कार्यों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एक आशा एवं एक पुरुष फील्ड लेविल वर्कर या पुरुष स्वयं सेवक तथा नगरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी/ महिला स्वयं सेवक तथा एक पुरुष स्वयं सेवक खोजी दल के सदस्य होंगे। खोजी दल द्वारा पूंछे जाने वाले प्रश्न तथा खोजी दल द्वारा की जाने वाली हाउस मार्किंग। खोजी टीम के प्रशिक्षण तथा पर्यवेक्षक के लिए निर्देश आदि पर चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आशाओं के पिछले भुगतान के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध की पहचान को लेकर ग्राम कुल की मदद ली जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोई भी केस छुपा न रहे इसपर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे को गम्भीरता से किया जाए माइक्रो प्लान अच्छे ढंग से बनाने को लेकर भी निर्देशित किया। दवाओं की उपलब्धता एवं एम ओ आई सी की सजगता को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत मलेरिया उन्मूलन को लेकर भी चर्चा की गयी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज बिश्नोई द्वारा मलेरिया से संबंधित प्रमुख जानकारी प्रदान की गयीं। मलेरिया ट्रीटमेन्ट कार्ड की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी प्रदान की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज बिना,सीएचसी चंदौसी प्रभारी डॉ हरविंदर सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संभल में जमीन घोटाले पर पुलिस कार्रवाई, जांच तेज
लखनऊ में आठ मार्च को लगेगा पिंक रोजगार महाकुंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
कांवड़ शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
भव्य उद्घाटन समारोह
क्षेत्रीय विकास को मिली गति, नगर पालिकाओं के लिए बजट मंजूर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा, उत्तर प्रदेश के शिक्षा स्टाफ के लिए शुरू
Next Article आबिद रजा की पहल ने होली पर मजबूत किया सांप्रदायिक सौहार्द
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?