मंगलवार को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। सहारनपुर में मंगलवार को पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए युवक की उसके साले ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था।
आरोपी की बहन ने चार महीने पहले प्रेम विवाह कर उसके साथ चली गई थी। युवक अपनी पत्नी को लेकर घर लौट रहा था, तभी आरोपी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद कनपटी से तमंचा सटा कर गोली मार दी और अपने मामा संग फरार हो गया।

