शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बदायूं से लखनऊ लौटने की सूचना मिलते ही गुरुवार दोपहर से ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता गंगा एक्सप्रेसवे के जलालाबाद क्षेत्र में जुटने लगे। देर रात जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला वहां पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। अखिलेश यादव ने कुछ देर रुककर जिलाध्यक्ष तनवीर खां तथा पूर्व विधायक राजेश यादव से बातचीत की और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संदेश दिया। उनके संबोधन और मुलाकात से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
बदायूं से लौटते समय जलालाबाद में रुके अखिलेश, कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश
Leave a Comment

