By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी गांवों का किया तूफानी दौरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी गांवों का किया तूफानी दौरा
उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी गांवों का किया तूफानी दौरा

Amarkesadmin
Last updated: June 9, 2026 3:42 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

शेखुपुर विधान सभा की जनता ने एक राय होकर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा से शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।

 

सन् 2027 में मा0 अखिलेश यादव जी को बनाए मुख्यमंत्री : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।

 

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का गांवों में ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

 

 

 

युवाओं ने की फूलों की बारिश , आबिद रज़ा को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब

 

शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ, इसलिए विकास में पिछड़ा:आबिद रजा

 

जनता ने दिया मौका तो वोट के साथ इंसाफ औऱ आपके क्षेत्र में का होगा विकास : आबिद रज़ा

 

आपको मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, आपके बच्चों को उच्च शिक्षा, आपके घर तक होगी पक्की सड़क : आबिद रज़ा

 

बिना भेदभाव के सभी इलाकों में समान विकास,हर चेहरे पर खुशहाली का प्रयास : आबिद रज़ा

 

बदायूँ।। सपा के राष्ट्रीय सचिव एव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी गांवों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने कहा कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से अब तक जो भी जनप्रतिनिधि चुने गए उन्होंने कभी भी वोट के साथ इंसाफ नहीं किया। इसीलिये आज तक शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ है।

 

शेखुपुर विधान सभा की जनता ने एक राय होकर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा से शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।

 

पूर्वमंत्री आबिद रज़ा का शेखूपुर विधानसभा के ग्राम भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी में पहुँचने पर युवाओं ने मोटरसाइकिलो पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया और महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूर्व मंत्रीआबिद रज़ा के ऊपर फूलों की बारिश की। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कहा हम जानते है कि आपके साथ राजनैतिक नाइंसाफी हुई। आपके वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ। क्षेत्र मे जितना विकास होना चाहिए था उसका 5 प्रतिशत भी विकास नहीं हुआ। आपके क्षेत्र मे कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं इससे ज्यादा अफ़सोस की बात और क्या हो सकती, जब आपके बच्चे पढ़ ही नहीं पाएंगे तब तक उनका भविष्य कैसे बेहतर हो सकता है। आप लोगों को केवल वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया गया, केवल चुनाव मे अच्छी अच्छी बातें की गई,विकास के सपने दिखाए गए। चुनाव के बाद आपके क्षेत्र मे विकास तो दूर की बात आपको पहचाना तक नहीं जाता है। विधानसभा के चुनाव में आपका दिया हुआ वोट कामयाब भी हुआ और आप चुनाव भी जीते फिर भी आप लोग मायूस क्यूँ दिखते है, इसका मतलब यह है कि सियासी मुख़ालिक आपकी मुखालफत पूरी शिददत से करता है और आप जिसे अपना सियासी दोस्त समझकर कामयाब करते हो वह दोस्ती नहीं निभाता, इसीलिए आपको डबल नुकसान होता है ।

 

उन्होंने कहा वर्ष 2027 मे मौजूदा सरकार को हटाने के लिए सेक्युलर हिन्दू व मुसलमानों व दलित भाईयो को सियासी एक साथ होना होगा। पीडीए को मजबूत करना होगा। तभी हम सन् 2027 में मा0 अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना सकेंगे।

 

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा अगर अल्लाह ने मुझे आपके क्षेत्र से खिदमत का मौका दिया तो मैं इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहाउंगा, बिना भेदभाव सभी इलाकों में समान विकास होगा, आपके क्षेत्र में आपको बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा, आपके क्षेत्र में पक्की सड़के होगी , हर चेहरे पर खुशहाली का प्रयास होगा।

इस मौके पर अवधेश यादव ,सुनील यादव, ब्रह्मपाल यादव अशोक यादव, सोनू यादव, विकास यादव ,भूप सिंह यादव राजिक खान, सददाम, अंसार, अमित गुप्ता,, अब्दुल हन्नान खान अकरम दिलदार राशिद अली खान, रियाज़ुल्, पप्पू भाई, उवैस, अहमद रज़ा, मुख्तियार ,बबलू ,यासीन, शेर मोहम्मद, अनीस ,नुसरत ,अबरार ,अरशद हसन , बाबू हुसैन ,मुशर्रफ नवाजिश, आमिर ,आसिफ आदि मौजूद रहे

बदायूं में दिव्यांगजनों के लिए वृहद चिन्हांकन शिविर आयोजित
अमरोहा में सियासी हलचल, खड़गवंशी परिवार में ‘साइकिल’ की एंट्री
शीतलहर के बीच मुरादाबाद में ‘योगी मॉडल’ का सुरक्षा कवच: रैन बसेरों में बेहतरीन सुविधाएं, 15015 कंबल वितरित
यूपी का पहला उद्यान महाविद्यालय रायबरेली में बनेगा
संभल पुलिस की पहल: परिवार परामर्श केंद्र में 4 दंपतियों में सुलह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए युवक की गोली मारकर हत्या
Next Article बच्चों ने पोस्टकार्ड के जरिए दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?