By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: December 15, 2025 12:46 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

मुरादाबाद: जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अनुसार विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति योजना, उद्यान, कृषि, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, विद्युत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, दुग्ध विकास, पशुपालन विभाग, पेंशन योजना, मत्स्य उत्पादन, ग्रामीण स्टेडियम, सिंचाई और आइजीआरएस सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि वे जनपद के इंटर कॉलेज एवं परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न किस्म के आकर्षक फूलों की पौध लगवाएं ताकि विद्यालय परिसर में एक आकर्षक माहौल बने।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी इस कार्य में जिला उद्यान अधिकारी को सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक चरण में 50 विद्यालयों को उद्यान विभाग चिन्हित करके वहां आकर्षक और उन्नत किस्म की फूलों की पौध लगवाए।
कृषि विभाग के अधिकारियों को भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परिषदीय विद्यालयों के आसपास अत्यधिक घास एवं झाड़ी आदि के कारण बच्चों को समस्या उत्पन्न होती है इसलिए आवश्यकतानुसार चिन्हित विद्यालयों के आसपास घास एवं झाड़ियों की रोकथाम के लिए जरूरी दवाइयों का छिड़काव कराया जाए।
ताकि बारिश आदि के दौरान बच्चों के लिए कोई दिक्कत न हो।
छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को पात्रता के अनुरूप छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विद्यालयवार आवेदन पत्रों की मॉनिटरिंग की जाए और जिन विद्यालयों में आवेदन पत्र लंबित रखा गया है उनके कारण सहित रिपोर्ट तैयार होनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों में गोवंश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से किए गए प्रबंध के बारे में भी जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की साथ ही कहा कि अधिकारी नियमित तौर पर गौशालाओं का भ्रमण करते रहें और कमियों को दुरुस्त करने के प्रति गंभीरता दिखाएं।
पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था निर्बाध रूप से बेहतर बनी रहे इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। नालियों की साफ-सफाई नियमित तौर पर होती रहे ताकि स्थानीय लोगों को कोई समस्या न उत्पन्न होने पाए।
अधिशासी अभियंता सिंचाई से जिलाधिकारी ने सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने जिले में नलकूपों के संचालन और भौतिक स्थिति के बारे में भी जाना और कहा कि जनपद के नलकूपों में यदि यांत्रिक अथवा विद्युत संबंधी दिक्कतें उत्पन्न होती हैं तो संबंधित अधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि वह तत्काल कमियों को दुरुस्त कराएं ताकि स्थानीय किसानों को नलकूप के माध्यम से सिंचाई की सुविधा में कोई अवरोध उत्पन्न न होने पाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

संभव अभियान 6.0 के तहत 172 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने का लक्ष्य, अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व
दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
गोरखनाथ मंदिर बना भरोसे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, दशकों से मुस्लिम परिवार निभा रहे अहम जिम्मेदारियां
DM ने बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में दिए सख्त निर्देश
होली से पहले राज्य कर्मियों को वेतन देने की तैयारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article तिलहर में महिला ने मारपीट व छेड़छाड़ का लगाया आरोप
Next Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 16 दिसंबर 2025 : आज पौष द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?