बंदना
शाहजहांपुर जनपद के कस्बा तिलहर निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि 11 दिसंबर की शाम करीब 8 बजे कस्बे के ही कुछ लोगों ने उसकी पुत्री और ननद के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बताया कि इसी दौरान कुछ लोग उसकी ननद को जबरन उठाकर ले गए और उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस घटना के दौरान उसकी पुत्री के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ भी की गई।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि घटना से उसका पूरा परिवार भयभीत है और न्याय की उम्मीद में उसने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू करने की बात कही है। पीड़ित के साथ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी ने कहा कि दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ गंभीर मामला है इसमें तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते भी दिखे इस मामले में जब थाना प्रभारी तिलहर से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि गैर समुदाय से जुड़ा हुआ मामला है मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और जांच पड़ताल जारी है
तिलहर में महिला ने मारपीट व छेड़छाड़ का लगाया आरोप
Leave a Comment

