संवाददाता वंदना शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में प्रतिबंधित चाइनीस माझे से पूर्व में कई दर्दनाक हादसे हो चुके है जिससे नए युवाओं की जाने गई है जिससे सचेत होकर प्रशासन ने चाइनीज माझे पर प्रतिबंध लगाने के सख्त से सख्त कदम उठाए हैं लेकिन शहर में फिर भी चाइनीज माझे की बिक्री पर रोक नहीं लग रही है बही आज प्रतिबंधित मांझे की तलाश में मुखबिर की सूचना पर थाना रोजा पुलिस द्वारा लोदीपुर एक घर में तलाशी ली गई जहां से प्रतिबंधित मांझे की छह चरखी बरामद हुई अफजल पुत्र मुख्तार निवासी लोदीपुरअपने घर से प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करता था अभियोग पंजीकृत कर अफजल की तलाश की जा रही है

