By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विश्व कैंसर दिवस पर ग्राम बसौलिया में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता अभियान आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विश्व कैंसर दिवस पर ग्राम बसौलिया में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता अभियान आयोजित
उत्तर प्रदेशराज्य

विश्व कैंसर दिवस पर ग्राम बसौलिया में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता अभियान आयोजित

Amarkesadmin
Last updated: February 6, 2026 2:10 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

सहसवान, बदायूं। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर ग्राम बसौलिया में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से एक विशेष कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अली इंटीग्रेटेड मेडिकल सर्विसेज के संचालक और प्रख्यात चिकित्सक डॉ० सैफुर रहमान द्वारा किया गया, जिसमें गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सैफुर रहमान ने ग्रामीणों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए इसके प्रारंभिक लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते बीमारी के संकेतों को पहचान लिया जाए तो कैंसर का उपचार संभव है।
डॉ. रहमान ने कहा कि लगातार खांसी, असामान्य सूजन, अचानक वजन कम होना, शरीर के किसी हिस्से में गांठ बनना या लंबे समय तक घाव का न भरना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने, संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार के संदेह होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और झाड़-फूंक या अफवाहों पर भरोसा न करें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. सैफुर रहमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान गांवों में समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि लोग गंभीर बीमारियों के प्रति सजग रह सकें।
यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित करता है।

सोहेल हमजा की रिपोर्ट जमीन मकान बेचकर बरेली का महाठग कन्हैया गुलाटी फरार, बगलेंझांकरही पुलिस
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
टोल प्लाजा विवाद में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’: यूपी के श्रमिकों के लिए विकास, सुरक्षा और सम्मान की नई पहल
नगर पंचायत बिलराम में कर्मचारियों को वितरित की गई नई वर्दी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नहीं बंद हो रही प्रतिबंधित चाइनीज माझे की बिक्री
Next Article मुरादाबाद में श्री अन्न से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?