नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए पहली उड़ान से पहुंचे 170 किसानों का स्वागत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के लिए हुए जमीन अधिग्रहण के चुनौतीपूर्ण दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण के दौरान जब मुश्किल स्थिति बनी थी, तब उन्होंने किसानों को इस पर शांति से विचार करने के लिए सिर्फ एक घंटे का समय दिया था, जिसके बाद किसानों ने सहर्ष अपनी सहमति दे दी थी.

