जनपद संभल पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेश अनुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण श्री मनोज रावत जी एवं क्षेत्राधिकारी बहजोई श्रीमती स्तुति सिंह निर्देशन में चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक चंदौसी परामर्श केंद्र प्रभारी/ महिला थानाध्यक्ष डाo रुकम पाल सिंह की अध्यक्षता में गौशाला रोड पिंक चौकी चंदौसी में संपन्न हुई जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया जहां कुल 48पत्रावली को सुना गया 13 पत्रावली का निस्तारण किया गया3 परिवारों को पुनः मिलाया गया2 पत्रावली पर विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई 8पत्रावली आवेदक द्वारा बल ना देने के कारण व अन्य कारण से बंद किया गया इस अवसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता संगीता भार्गव सब इंस्पेक्टर महेश गंगवार हेड कांस्टेबल रुचि आदि लोग उपस्थित रहे।

